मछुआरा पर कविता, Poem On Fisherman in Hindi

Poem On Fisherman in Hindi – दोस्तों इस पोस्ट में कुछ मछुआरा पर कविता का संग्रह दिया गया हैं. हमें उम्मीद हैं की यह सभी कविता आपको पसंद आएगी. इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

मछुआरा पर कविता, Poem On Fisherman in Hindi

Poem On Fisherman in Hindi

1. मछुआरा पर कविता

बड़े सवेरे
उठ मछुआरा
सागर तीरे जाता है
जाल डाल कर
गहरे पानी
मछली रोज फसाता है
धरे टोकरी
सर के ऊपर
साथ मछेरिन आती है
सोने चाँदी
की मछली रख
उसमें घर ले जाती है

2. Poem On Fisherman in Hindi

विंध्य घुटनों के बल

एक उदास बूढ़े की तरह बैठा था

और मछुआरे गंगा में डूबे साध रहे थे मछलियाँ

उनके चेहरे पर एक पवित्र मुस्कान थी

मंदिर से लौट रही औरतों

और पुजारियों से भी कहीं अधिक पवित्र मुस्कान

मैं हैरान था मछलियाँ मारने के काम में

इतनी पवित्रता देखकर।
घनश्याम कुमार देवांश

3. नदी के किनारे

पड़े रहतें हैं वे नदी के किनारे,
बिना किसी मछली के सहारे |
मछली मिले एक भी कभी,
बस ताकते रहतें हैं वे सभी |
कभी मिली तो कभी नहीं,
न मिली तो जातें है कहीं |
नदी में हो या तालाब में
बस मछुआरा तो रहता
मछलियों की तलाश में |
मछुआरों की जिंदगी मछली है,
उनके हाथों से नहीं निकली मछली |
रविकिशन

4. मछलियों से

मछलियों से
मुझे इतना प्रेम था कि
मैं बन गया मछुआरा

मैंने जाल बुनना सीखा
उसे कंधे पर रख कर
नदी–नदी घूमता रहा
तालो पर डाले डेरे
हमेशा रंग–बिरंगी मछलियों के बारे में
सोचता रहा

वे पानी में नहीं स्वप्न में दिखाई
देती थीं
जहाँ भी जाल डाले
मछलियों ने दिया धोखा
वे दूसरों के जाल में फँसती रहीं

मैं कुशल मछेरा नहीं बन पाया
अपने बनाए जाल में
फँस गया
स्वप्निल श्रीवास्तव

5. नन्हा मछुआरा

हीरू है इक नन्हा मछुआरा
देखा उसने सागर सारा
सागर में आईं कितनी लहरें
लहरों से वो कभी न हारा

हीरू की नाव है छोटी
छोटी नाव की पतवार भी छोटी
पर है वो साहस की धारा
नाम है उसका भोर का तारा

सुबह सवेरे वो उठ जाता
नाव को अपनी खूब सजाता
धीरे से वो आगे बढ़ता
लहरों पर वो उठता तिरता

सागर से वो बातें करता
लहरों से खिलवाड़ वो करता
बादल की हर आहट सुनता
वायु की हर चाल समझता

झोला-भर वो मछली लाता
उसको तो बस इतना आता
माँ देख कर खूब इतराती
प्यार से उसकी आँखें भर आती

यह भी पढ़ें:-

पृथ्वी पर कविता
घड़ी पर कविता
परछाई पर कविता
पहाड़ी जीवन पर कविता

आपको यह Poem On Fisherman in Hindi कैसी लगी अपने Comments के माध्यम से ज़रूर बताइयेगा। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे.

Leave a Comment