लिंग बदलने वाले शब्द, Ling Badlo in Hindi, Ling Badaliye Hindi

Ling Badlo in Hindi – यहाँ पर 200 से ज्यादा लिंग बदलने वाले शब्द हिंदी में दिए गए हैं. स्कूलों में भी बच्चों से शब्दों को Ling Badaliye Hindi में लिखने को कहा जाता हैं. यह पोस्ट कक्षा LKG, UKG, First, Second में पढने वाले छात्रों के लिए सहायक होगी. लिंग बदलने वाले शब्द को जानने से पहले हमलोगों को लिंग के बारे में अच्छी से जानकारी होनी चाहिए. जैसे – लिंग किसे कहते हैं? इसके कितने प्रकार होते हैं? इन शब्दों को कैसे पहचाने इत्यादि.

लिंग किसे कहते हैं?

वह शब्द जिससे स्त्री जाती और पुरुष जाती का बोध होता हैं. अर्थात वह शब्द का रूप जो स्त्री और पुरुष होने का बोध कराता हैं. उसे लिंग कहते हैं. जैसे – राजा – रानी, लड़का – लड़की आदि.

लिंग संस्कृत भाषा का शब्द हैं. जिसका अर्थ “निशान” या “चिन्ह” होता हैं.

लिंग के कितने प्रकार होते हैं?

लिंग के दो प्रकार होते हैं.

1 पुल्लिंग
2 स्त्रीलिंग

पुल्लिंग किसे कहते हैं?

शब्द का वह रूप जिसे पुरुष जाती होने का बोध होता हो उसे पुल्लिंग कहते हैं. जैसे – छात्र, बेटा, नौकर, सेवक आदि.

स्त्रीलिंग किसे कहते हैं?

शब्द का वह रूप जिसे स्त्री जाती होने का बोध होता हैं. उसे स्त्रीलिंग कहते हैं. जैसे – छात्रा, बेटी, पाठिका, नौकरानी आदि.

अब आइए लिंग बदलो शब्द को पढ़ते हैं. हमें उम्मीद हैं की यह सभी लिंग बदलने वाले शब्द आपको पसंद आएगी. इस पुलिंग और स्त्रीलिंग शब्द List को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

लिंग बदलने वाले शब्द, Ling Badlo in Hindi, Ling Badaliye Hindi

Ling Badlo in Hindi

S. No. पुल्लिंग स्त्रीलिंग
1 मालिक मालकिन
2 ठग ठगिनी
3 भील भीलनी
4 दाता दात्री
5 याचक याचिका
6 चौधरी चौधरानी
7 जाट जाटनी
8 सेवक सेविका
9 हितकारी हितकारिणी
10 ओझा ओझाइन
11 सुधारक सुधारिका
12 लाला ललाइन
13 नौकर नौकरानी
14 स्वामी स्वामिनी
15 प्रियतम प्रियतमा
16 कवि कवयित्री
17 अनुज अनुजा
18 पाठक पाठिका
19 तपस्वी तपस्विनी
20 रचयिता रचयित्री
21 नगर नगरी
22 बूढ़ा बुढ़िया, बुड्ढी
23 नेता नेत्री
24 बेटा बेटी
25 नर मादा
26 वर वधू
27 छात्र छात्रा
28 चंचल चंचला
29 रस्सा रस्सी
30 शूद्र शुद्रा
31 बाल बाला
32 पुत्र पुत्री
33 पुरुष स्त्री
34 मित्र सहेली
35 इंद्र इंद्राणी
36 नाटक नाटिका
37 गोरा गोरी
38 साधु साध्वी
39 वनवासी वनवासिनी
40 खाट खटिया
41 तरुण तरुणी
42 नाला नाली
43 लेखक लेखिका
44 बादशाह बेगम
45 ज्ञानवान ज्ञानवती
46 बलवान बलवती
47 आचार्य आचार्या
48 हलवाई हलवाइन
49 छोटा छोटी
50 ब्राह्मण ब्राह्मणी
51 पंडा पंडाइन
52 प्रचारक प्रचारिका
53 मास्टर मास्टरनी
54 पुत्रवान पुत्रवती
55 महाराजा महारानी
56 गूंगा गूंगी
57 राजपूत राजपूतानी
58 भवदीय भवदीया
59 क्षत्रिय क्षत्राणी
60 अभिमानी अभिमानिनी
61 श्याम श्यामा
62 नर नारी
63 बालक बालिका
64 स्वामी स्वामिनी
65 लुहार लुहारिन
66 भगवान भगवती
67 ठाकुर ठाकुराइन
68 अधिकारी अधिकारिणी
69 भिखारी भिखारिन
70 मोटा मोटी
71 धावक धाविका
72 कुम्हार कुम्हारिन
73 छोरा छोरी
74 टोप टोपी
75 दास दासी
76 पहाड़ पहाड़ी
77 काला काली
78 डिब्बा डिबिया, डिब्बी
79 लड़का लड़की
80 विधाता विधात्री
81 युवक युवती
82 पापी पापिन
83 चौबे चौबाइन
84 नायक नायिका
85 वृद्ध वृद्धा
86 गुड्डा गुड़िया
87 कहार कहारिन
88 अभिनेता अभिनेत्री
89 आयुष्मान आयुष्मती
90 श्रीमान श्रीमती
91 दर्जी दर्जिन
92 अहीर अहीरनी
93 दर्शक दर्शिका
94 देव देवी
95 मजदूर मजदूरनी
96 सेठ सेठानी
97 शिष्य शिष्या
98 विदुर विधवा
99 वीर वीरांगना
100 प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापिका
101 अध्यक्ष अध्यक्षा
102 सोतेला सौतेली
103 शहजादा शहजादी
104 मर्द औरत
105 तेजस्वी तेजस्विनी
106 दूल्हा दुल्हन
107 राजा रानी
108 ग्वाला ग्वालिन
109 साहब साहिबा
110 आदमी औरत
111 अध्यापक अध्यापिका
112 कुंवारा कुंवारी
113 सुनार सुनारिन
114 धोबी धोबिन
115 चोर चोरनी
116 नाई नाइन
117 माली मालिन
118 मूर्ख मूर्खा
119 बुद्धिमान बुद्धिमती
120 लोटा लुटिया
121 गुरू गुरूआइन
122 नाती नातिन
123 बाबू बबुआइन
124 पंडित पंडिताइन
125 कर्ता कर्त्री
126 सुत सुता
127 प्रिय प्रिया
128 गायक गायिका
129 शिक्षक शिक्षिका
130 धनवान धनवती
रिश्ते के लिंग बदलने वाले शब्द
131 मौसा मौसी
132 फूफा बुआ
133 पोता पोती
134 साला साली
135 मामा मामी
136 देवर देवरानी
137 जेठ जेठानी
138 काका काकी
139 भतीजा भतीजी
140 चाचा चाची
141 पति पत्नी
142 नाना नानी
143 दादा दादी
144 पिता माता
पशु-पक्षिओं के लिंग बदलने वाले शब्द
145 हाथी हथिनी
146 हंस हंसनी, हंसिनी
147 नर लोमड़ी लोमड़ी
148 बंदर बंदरिया
149 गधा गधी
150 घोड़ा घोड़ी
151 चीता मादा चीता
152 ऊँट ऊँटनी
153 सिंह सिंहनी
154 बाघ बाघिन
155 शेर शेरनी
156 नर तितली तितली
157 सियार सियारी
158 नर मछली मछली
159 नेवला नेवली
160 सूअर सूअरी
161 चूहा चुहिया
162 नर चील चील
163 कबूतर कबूतरी
164 कछुआ मादा कछुआ
165 खरगोश मादा खरगोश
166 उल्लू मादा उल्लू
167 कौआ मादा कौआ
168 नर गिलहरी गिलहरी
169 चिड़ा चिड़िया
170 खटमल मादा खटमल
171 नर मैना मैना
172 नर कोयल कोयल
173 मच्छर मादा मच्छर
174 नर मक्खी मक्खी
175 नाग नागिन
176 मोर मोरनी
177 रीछ रीछनी
178 साँप साँपिन
179 मृग मृगी
180 मुर्गा मुर्गी
181 मेंढक मेंढकी
182 तोता मादा तोता
183 बकरा बकरी
184 नर छिपकली छिपकली
185 नर भेड़ भेड़
186 भैंसा भैंस
187 बछड़ा बछिया
188 गैंडा मादा गैंडा
189 गीदड़ गीदड़ी, मादा गीदड़
190 कुत्ता कुतिया
191 हिरन हिरनी
192 बैल गाय
193 श्रीमान श्रीमती
194 बालक बालिका

Ling Badlo (FAQ)

प्रश्न 01 – सांप का स्त्रीलिंग क्या होगा?

सांप का स्त्रीलिंग शब्द “सांपिन” होता हैं.

प्रश्न 02 – शिष्य का स्त्रीलिंग शब्द क्या है?

शिष्य का स्त्रीलिंग शब्द स्त्रीलिंग रूप ‘शिष्या’ होता हैं.

सारांश

इस पोस्ट में लिंग बदलने वाले शब्द की 200 से ज्यादा की लिस्ट दी गई हैं. यह सभी शब्द प्रतिदिन उपयोग में आने वाले शब्द हैं. और लिंग क्या होता हैं. उसकी पूरी जानकारी दी गई हैं.

यह भी पढ़ें:-

हिंदी वर्णमाला
अं की मात्रा वाले शब्द
बिना मात्रा वाले शब्द
तीन अक्षर वाले शब्द

आपको यह लिंग बदलने वाले शब्द पोस्ट कैसी लगी अपने Comments के माध्यम से ज़रूर बताइयेगा। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे।

Leave a Comment