जवाहरलाल नेहरू पर कविता, Poem on Chacha Nehru in Hindi

Poem on Chacha Nehru in Hindi – यहाँ पर आपको कुछ बेहतरीन जवाहरलाल नेहरू पर कविता का संग्रह दिया गया हैं. 14 नवम्बर को पंडित जवाहरलाल की जयंती हर वर्ष मनाई जाती हैं.

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हें हम चाचा नेहरू भी कहते हैं. इनके जन्मदिन पर ही बालदिवस मनाया जाता हैं. नेहरूजी को बच्चों से बहुत ही लगाव था. इसलिए जब उनका निधन 1963 में हुआ था. उसके बाद 1964 से उनके जन्मदिन 14 नवम्बर को बालदिवस के रूप में मनाया जाने लगा.

Children’s Day के दिन स्कूलों में बच्चों के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं. जैसे – खेल – कूद, निबंध लेखन, कविता लेखन इत्यादि. यह दिन बाल अधिकारों के लिए समर्पित दिन होता हैं.

दोस्तों अब आइए कुछ नीचे Poem on Chacha Nehru in Hindi में दिया गया हैं. इसे पढ़ते हैं. हमें उम्मीद हैं की यह सभी Chacha Nehru Poem in Hindi में आपको पसंद आएगी. इस Jawaharlal Nehru Poem in Hindi को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

जवाहरलाल नेहरू पर कविता, Poem on Chacha Nehru in Hindi

Poem on Chacha Nehru in Hindi

1. Pandit Jawaharlal Nehru Poem in Hindi – नेहरू चाचा तुम्हें सलाम

नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
अमन-शांति का दे पैगाम

जग को जंग से बचाया
हम बच्चों को भी मनाया
जन्मदिवस बच्चों के नाम
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
देश को दी हैं योजनाएं
लोहा और इस्पात बनाए

बांध बने बिजली निकाली
नहरों से खेतों में हरियाली

प्रगति का दिया इनाम
नेहरू चाचा तुम्हें प्रणाम..

2. Jawaharlal Nehru Poem in Hindi – चाचा नेहरु का बच्चो से है

चाचा नेहरु का बच्चो से है बहुत पुराना नाता
जन्मदिन चाचा नेहरु का बाल दिवस कहलाता
चाचा नेहरु ने देखे थे नवभारत के सपने
उस सपने को पूरा कर सकते है उनके अपने बच्चे
बाल दिवस के दिन हम सभी बच्चे मिलकर गीत ख़ुशी के गायेगें
चाचा नेहरु के चरणों में फूल मालाये चढ़ायेगें!
शालाओं में भी होते है नये नये आयोजन
जिसको देख कर आनंदित होते है हम बच्चो के तन मन
बाल दिवस के इस पवन पर्व पर एक शपथ ये खाओ
ऊँच नीच का भेद भूलकर सबको गले लगाओ!

3. Chacha Nehru Poem in Hindi – राष्ट्रवाटिका के पुष्पों में

राष्ट्रवाटिका के पुष्पों में,
एक जवाहरलाल।
जन्म लिया जिस दिन लाल ने,
दिवस कहाया बाल॥

बच्चे इनको सदा प्यार से,
चाचा नेहरू कहते।
चाचाजी इन बच्चों के बीच,
बच्चे बनकर रहते॥

एक गुलाब ही सब पुष्पों में,
इनको लगता प्यारा।
भारत मां का लाल यह,
सबसे ही था न्यारा॥

सारे जग को पाठ पढ़ाया,
शांति और अमन का।
भारत मां का मान बढ़ाया,
था यह ऐसा लाल चमन का॥

4. जवाहरलाल नेहरू पर कविता – चाचा नेहरु प्यारे थे

चाचा नेहरु प्यारे थे,
भारत माता के राजदुलारे थे!,
देश के पहले पधानमंत्री थे,
स्वतंत्रता के सैनानी थे!

बच्चे इनको सदा प्यार से,
चाचा नेहरू कहते।
चाचाजी इन बच्चों के बीच,
बच्चे बनकर रहते है॥

अचकन में फूल लगाते थे,
हमेशा ही मुस्काते थे!
बच्चो से प्यार जताते थे!
चाचा नेहरु प्यारे थे!

5. Poem on Chacha Nehru in Hindi – चाचा नेहरु ने देखे थे

चाचा नेहरु ने देखे थे,
नव भारत के सपने .
सपने पूरे कर सकते थे,
उनके बच्चे अपने.

ऐसी शिक्षा हमें आपसे
मिली यही सौभाग्य हमारा
मरकर भी हो गया अमर जो
चाचा नेहरू सबका प्यारा

शालाओं में भी होते हैं,
नये नये आयोजन .
जिन्हें देख आनंदित होते,
हम बच्चों के तन मन.

6. Pandit Jawaharlal Nehru Poem in Hindi – चाचा नेहरु के जन्मदिन पर

चाचा नेहरु के जन्मदिन पर,
बाल दिवस है मनाया जाता
बाल दिवस लाता है खुशियों का त्यौहार
इसमें बच्चे पाते है बहुत ढेर सारा प्यार
नेहरु चाचा करते से हम बच्चो से प्यार
क्योकि बच्चो का दिन होता है पूरी तरह से साफ़
चाचा नेहरु का था सिर्फ एक ही सपना
पढने में आगे हो अपने देश का हर एक बच्चा बच्चा
क्योकि भारत के बच्चे है फ्यूचर इस देश के
एजुकेशन से होता कल्याण इनका
बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चे को ये वादा है निभाना
चाचा नेहरु के सपने को सच करके है दिखाना…

7. Jawaharlal Nehru Poem in Hindi – बच्चों के प्यारे थे चाचा नेहरू

बच्चों के प्यारे थे चाचा नेहरू
सबसे न्याकरे थे चाचा नेहरू
अलाहबाद में जन्मेा थे
और इंग्लैण्डज में पढ़े थे
देश की आजादी खातिर
कई दफा जेल गए थे
अपने हुनर के बलबूते वो
देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे
बापू गांधी के प्याेरे थे चाचा नेहरू
पंचवर्षीय योजना दी चाचा ने
नई राह नई चेतना दी चाचा ने
जब प्रथम प्रधानमंत्री बने थे चाचा नेहरू
चाचा जी का सपना था
जब वे पंचतत्वन में लीन हो जाए
उनकी चिंता से राख उठाए
उसको भारत के खेतों में डालें
और कुछ को गंगा में बहाएं
ऐसा करने से वो
भारत की मिट्‌टी में मिल जाएं
सच में बहुत न्या‌रे थे चाचा नेहरू
बच्चों के प्यामरे थे चाचा नेहरू

8. Chacha Nehru Poem in Hindi – चाचा नेहरू देश के शान

चाचा नेहरू देश के शान ,
जन्म दिवस बच्चों के नाम ,
स्वतंत्र देश के पहले प्रधान ,
आओ करें उनका गुणगान ।।
देश के खातिर नौ -नौ बार ,
जेल गए छोड़कर घर-द्वार ,
हिन्द -देश को किया आजाद
मिला भारत को पूरा स्वराज ।।।
आधुनिक भारत का किया निर्माण ,
आओ करें उनका गुणगान ,
जिसने बनाया पंच – वर्षीय प्लान ,
चाचा नेहरू देश के शान ।।
उद्योगों का जाल बिछाया ,
नदियों पर बड़ा बांध बनाया ,
खेती हो गया बिल्कुल आसान ,
चाचा नेहरू देश के शान ।।
गुटनिरपेक्ष और पंचशील से ,
आपने कमाया विदेश में नाम ,
लोकतंत्र की जड़ें जमाकर ,
धर्म-निरपेक्षता का किया सम्मान ।
पंडित जी को करें प्रणाम ।।

संजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़ें:-

विलियम शेक्सपियर कविता
अनुशासन पर कविता
गाँधी जयंती पर कविता
ईमानदारी पर कविता

आपको यह Poem on Chacha Nehru in Hindi कैसी लगी अपने Comments के माध्यम से ज़रूर बताइयेगा। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे.

Leave a Comment