अनिता सुधीर आख्या की हिन्दी कविताएँ, Anita Sudhir Akhya Poem in Hindi

Anita Sudhir Akhya Poem in Hindi – यहाँ पर आपको कुछ Anita Sudhir Akhya ki Kavita in Hindi में दिए गए हैं. इनका मूल नाम अनिता श्रीवास्तव हैं. इन्होने एम.एससी. कार्बनिक रसायन, लखनऊ विश्वविद्यालय,1982 में किया हैं. इनको हिंदी साहित्य में योगदान के लिए अनेको सम्मान से समानित किया गया हैं. जैसे – भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान, छन्द शिरोमणि सम्मान, शास्त्र रत्न सम्मान, शब्द शिल्पी सम्मान, दोहा गुरु की उपाधि आदि.

अब आइए यहाँ Anita Sudhir Akhya Famous Poems in Hindi में दिए गए हैं. इसे पढ़ते हैं.

अनिता सुधीर आख्या की हिन्दी कविताएँ, Anita Sudhir Akhya Poem in Hindi

Anita Sudhir Akhya Poem in Hindi

1. नभ

टिमटिम करते कितने तारे।
नभ में रहते मिल कर सारे।।

दूर बहुत ये हमसे कितने!
प्यारे सबको लगते इतने।।

जब बादल सारे छँट जाते
चंदा सँग फिर तारे आते।।

भोर हुई तब तारे भागे।
सूरज चमके नभ में आगे।।

तारे दिन में खो जाते क्या।
दूर गगन में सो जाते या।।

सूरज एक बड़ा तारा है।
उससे जग में उजियारा है।।

पौधों को सूरज भाता है।
तब आहार बना पाता है।।

निशि दिन खेल चला करता है।
सबका नित्य भला करता है।।

पृथ्वी से नभ दिखता सुंदर।
हाथ बढ़ा कर छू लो अंबर।।

2. नदिया

कल-कल करके नदिया बहती।
हर-पल हर-क्षण बहती रहती।।
धरती की प्यास बुझाने में
अपनी गाथा सबसे कहती।।

ऊँचे पर्वत से आती हूँ।
टेढ़ा-मेढ़ा पथ पाती हूँ।।
गाँव शहर से होते-होते
सागर को गले लगाती हूँ।।

नही बिजूके से डरती हूँ।
खेतो में पानी भरती हूँ।
गेहूँ की बाली फिर झूमे
सपनों को पूरा करती हूँ।।

नालों का कूड़ा भरते हैं।
कब परिणामों से डरते हैं।।
गंदा पानी हो जाता तब
मुझको मैला क्यों करते हैं।।

सदियों से मैं पूजी जाती।
ऋषियों मुनियों का तप पाती।।
बाँध सरोवर मुझ पर बनते
जीवन को नित सुखी बनाती।।

3. नवगीत

राजभाषा ले लकुटिया
पग धरे हर द्वार तक

राह में अवरोध अनगिन
हीनता का दंश दें
स्वामिनी का भाव झूठा
मान का कुछ अंश दें
ये दिवस की बेड़ियां भी
कब लड़ें प्रतिकार तक।।

हूक हिय में नित उठे जो
सौत डेरा डालती
छीन कर अधिकार वो फिर
बैर मन में पालती
कष्ट का हँसता अँधेरा
बादलों के पार तक।।

अब घुटन जो बढ़ रही है
कंठ का फन्दा कसा
खोल उर के पट सभी अब
धड़कनों में फिर बसा
अब अतिथि की वेशभूषा
छल रही श्रृंगार तक।।

यह भी पढ़ें:–

अदम गोंडवी की कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध कविताएँ
प्रो. अजहर हाशमी की प्रसिद्ध कविताएँ
Ajay Shobhane Poems
अक्कित्तम अच्युतन नंबूदिरी की प्रसिद्ध कविताएँ

आपको यह Anita Sudhir Akhya Poem in Hindi पोस्ट कैसी लगी अपने Comments के माध्यम से ज़रूर बताइयेगा। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे।

Leave a Comment