Poem on Independence Day in Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर कविता

Poem on Independence Day in Hindi – दोस्तों आज इस पोस्ट में कुछ बेहतरीन और प्रसिद्ध स्वतंत्रता दिवस पर कविता का संग्रह दिया गया हैं. यह 15 August Poem in Hindi में आपको दिया गया हैं. हमें आशा हैं, की यह Independence Day Hindi Poem, Poem on Azadi in Hindi आपको पसंद आएगी.

भारत में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता हैं. इस दिन देश में हर जगह स्कूल, कालेज हो या राजनीति गलियारा हो सभी जगह आजादी का जश्न मनाया जाता हैं.

200 वर्ष अंग्रेजो के गुलामी के बाद हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था. इसी उपलक्ष्य में भारत में 15 अगस्त को स्वत्रंता दिवस राष्ट्र पर्व के रूप में मनाया जाता हैं.

इस दिन अपने देश के प्रति लोग अपने – अपने तरीके से अपनी भवनाओं को व्यक्त करते हैं. तो कुछ लोग कविताओं के माध्यम से देश की एकता, स्वतंत्रता, अखंडता, विविधता को अपने भावों को प्रकट करते हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर कविता, Poem on Independence Day in Hindi, 15 August Poem in Hindi

Poem on Independence Day in Hindi

1. Poem on Independence Day in Hindi – जब भारत आज़ाद हुआ था

जब भारत आज़ाद हुआ था|
आजादी का राज हुआ था||

वीरों ने क़ुरबानी दी थी|
तब भारत आज़ाद हुआ था||

भगत सिंह ने फांसी ली थी|
इंदिरा का जनाज़ा उठा था||

इस मिटटी की खुशबू ऐसी थी
तब खून की आँधी बहती थी||

वतन का ज़ज्बा ऐसा था|
जो सबसे लड़ता जा रहा था||

लड़ते लड़ते जाने गयी थी|
तब भारत आज़ाद हुआ था||

फिरंगियों ने ये वतन छोड़ा था|
इस देश के रिश्तों को तोडा था||

फिर भारत दो भागो में बाटा था|
एक हिस्सा हिन्दुस्तान था||

दूसरा पाकिस्तान कहलाया था|
सरहद नाम की रेखा खींची थी||

जिसे कोई पार ना कर पाया था|
ना जाने कितनी माये रोइ थी,
ना जाने कितने बच्चे भूके सोए थे,
हम सब ने साथ रहकर
एक ऐसा समय भी काटा था||

विरो ने क़ुरबानी दी थी
तब भारत आज़ाद हुआ था||

2. स्वतंत्रता दिवस पर कविता – आज़ादी के साल हुए कई

आज़ादी के साल हुए कई,
पर क्या हमने पाया है.

सोचा था क्या होगा लेकिन,
सामने पर क्या औया है.

रामराज्य-सा देश हो अपना
बापू का था सपना,
चाचा बोले आगे बढ़ कर
कर लो सब को अपना.

आज़ादी फिर छीने न अपनी
दिया शास्त्री ने नारा,
जय-जयकार किसान की अपनी
जय जवान हमारा.

सोचो इनके सपनों को हम
कैसे साकार करेंगे,
भ्रष्टाचार हटा देंगे हम
आगे तभी बढ़ेंगे.

मुश्किल नहीं पूरा करना
इन सपनों का भारत,
अपने अन्दर की शक्ति को
करो अगर तुम जाग्रत.

आओ मिलकर कसम ये खायें,
ऐसा सभी करेंगे,
शिक्षित हो अगर हर बच्चा,
उन्नति तभी हम करेंगे.

3. 15 August Poem in Hindi – भारत मेरा प्यारा देश

भारत मेरा प्यारा देश,
सब देशो से न्यारा देश|
भारत मेरा प्यारा देश,
सब देशो से न्यारा देश|

हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई
मिलकर रहते सिख-ईसाई|
हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई
मिलकर रहते सिख-ईसाई|

इसकी धरती उगले सोना,
ऊँचा हिमगिरी बड़ा सलोना|
इसकी धरती उगले सोना,
ऊँचा हिमगिरी बड़ा सलोना|

सागर धोता इसके पाँव,
हैं इसके अलबेले गाँव|
सागर धोता इसके पाँव,
हैं इसके अलबेले गाँव|

भारत मेरा प्यारा देश,
सब देशो से न्यारा देश|

4. Independence Day Hindi Poem – विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

सदा शक्ति बरसाने वाला,
प्रेम सुधा सरसाने वाला
वीरों को हर्षाने वाला
मातृभूमि का तन-मन सारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

स्वतंत्रता के भीषण रण में,
लखकर जोश बढ़े क्षण-क्षण में,
काँपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जाये भय संकट सारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

इस झंडे के नीचे निर्भय,
हो स्वराज जनता का निश्चय,
बोलो भारत माता की जय,
स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

आओ प्यारे वीरों आओ,
देश-जाति पर बलि-बलि जाओ,
एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

इसकी शान न जाने पावे,
चाहे जान भले ही जावे,
विश्व-विजय करके दिखलावे,
तब होवे प्रण-पूर्ण हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

श्यामलाल गुप्त पार्षद

5. Desh Bhakti Kavita – सारे जहाँ से अच्छा

सारे जहाँ से अच्छा
हिंदुस्तान हमारा

हम बुलबुलें हैं उसकी
वो गुलसिताँ हमारा।

परबत वो सबसे ऊँचा
हमसाया आसमाँ का

वो संतरी हमारा
वो पासबाँ हमारा।

गोदी में खेलती हैं
जिसकी हज़ारों नदियाँ

गुलशन है जिनके दम से
रश्क-ए-जिनाँ हमारा।

मज़हब नहीं सिखाता
आपस में बैर रखना

हिंदी हैं हम वतन है
हिंदुस्तान हमारा।

मुहम्मद इक़बाल

स्वतंत्रता दिवस पर कविता

6. Poem on Independence Day in Hindi – आपसी कलह के कारण से

आपसी कलह के कारण से।
वर्षों पहले परतंत्र हुआ।।
पन्द्रह अगस्त सन् सैंतालीस।
को अपना देश स्वतंत्र हुआ।।

उन वीरों को हम नमन करें।
जिनने अपनी कुरबानी दी।।
निज प्राणों की परवाह न कर।
भारत को नई रवानी दी।।

उन माताओं को याद करें।
जिनने अपने प्रिय लाल दिए।।
मस्तक मां का ऊंचा करने।
को उनने बड़े कमाल किए।।

बिस्मिल, सुभाष, तात्या टोपे।
आजाद, भगत सिंह दीवाने।।
सिर कफन बांधकर चलते थे।
आजादी के यह परवाने।।

देश आजाद कराने को जब।
पहना केसरिया बाना।
तिलक लगा बहनें बोली।
भैया, विजयी होकर आना।।

माताएं बोल रही बेटा।
बन सिंह कूदना तुम रण में।।
साहस व शौर्य-पराक्रम से।
मार भगाना क्षणभर में।।

दुश्मन को धूल चटा करके।
वीरों ने ध्वज फहराया था।।
जांबाजी से पा विजयश्री।
भारत आजाद कराया था।।

स्वर्णिम इतिहास लिए आया।
यह गौरवशाली दिवस आज।।
श्रद्धा से नमन कर रहा है।
भारत का यह सारा समाज।।

जय हिन्द हमारे वीरों का।
सबसे सशक्त शुभ मंत्र हुआ।।
पन्द्रह अगस्त सन् सैंतालीस।
को अपना देश स्वतंत्र हुआ।

रामकिशोर शुक्ल “विशारद”

7. स्वतंत्रता दिवस पर कविता – पन्द्रह अगस्त देश की शान है

पन्द्रह अगस्त देश की शान है
यह मेरे देश का अभिमान है
गर्व होता है इस दिन पर मुझे
यही मेरी आन यही मेरा पहचान है

देश की आजादी के लिए
शहीदों ने प्राण गवाएं
उन शहीदों की शहादत का
पन्द्रह अगस्त सम्मान है

न भूलना कभी इस दिन को
यह देश की पहचान है
स्वतन्त्रता दिवस के नाम से
प्रसिद्ध देश की शान है

सुरेन्द्र महरा

8. 15 August Poem in Hindi – 15 अगस्त की असली परिभाषा

15 अगस्त की असली परिभाषा

आज अच्छे से समझती हूँ।

एक दौर था जब भारत को,

सोने की चिड़िया कहते थे।

कैद कर लिया इस चिड़िये को,

वो शिकारी अंग्रेज कहलाते थे।

कुतर-कुतर कर सारे पंख,

अधमरा कर छोड़ा था।

सांसें चल रही थी बस,

ताकत से अब रिश्ता पुराना था।

कहते हैं कि हिम्मत से बढ़ कर,

दुनिया में और कुछ नहीं होता।

कतरा-कतरा समेट कर,

फिर उठ खड़ी हुई वो चिड़िया।

बिखर गए थे सारे पंख,

तो बिन पंखो के उड़ना सीख लिया।

परिस्थिति चाहे जैसी भी थी दोस्तों,

उसने लड़ना सीख लिया।

लड़ती रही अंतिम सांस तक,

और सफलता उसके हाथ लगी।

आज़ादी की थी चाह मन में,

और वो आज़ादी के घर लौट गयी।

आज उस चिड़िया को हम,

गर्व से भारत बुलाते हैं।

और सीना गद-गद हो जाता,

जब हम भारतीय कहलाते हैं।

आज़ादी का यह पर्व दोस्तों,

आओ मिल कर मनाते हैं,

चाहे रहें हम अमेरिका या लंदन

भारत को आगे बढ़ाते हैं,

भारत के गुण गाते हैं और 15 अगस्त मनाते हैं।
Kanak Mishra

9. Independence Day Hindi Poem – लाल रक्त से धरा नहाई

लाल रक्त से धरा नहाई,
श्वेत नभ पर लालिमा छायी,
आजादी के नव उद्घोष पे,
सबने वीरो की गाथा गायी,
गाँधी ,नेहरु ,पटेल , सुभाष की,
ध्वनि चारो और है छायी,
भगत , राजगुरु और , सुखदेव की
क़ुरबानी से आँखे भर आई ||

ऐ भारत माता तुझसे अनोखी,
और अद्भुत माँ न हमने पाय ,
हमारे रगों में तेरे क़र्ज़ की,
एक एक बूँद समायी .
माथे पर है बांधे कफ़न ,
और तेरी रक्षा की कसम है खायी,
सरहद पे खड़े रहकर,
आजादी की रीत निभाई…

10. Desh Bhakti Kavita – मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
जानेमन, जानेमन, जानेमन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
जानेमन, जानेमन, जानेमन

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन

आ.. हा.. आहा.. आ..

इसकी मिट्टी से बने तेरे मेरे ये बदन
इसकी धरती तेरे मेरे वास्ते गगन
इसने ही सिखाया हमको जीने का चलन
जीने का चलन..
इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
जानेमन, जानेमन, जानेमन
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन

अपने इस चमन को स्वर्ग हम बनायेंगे
कोना-कोना अपने देश का सजायेंगे
जश्न होगा ज़िन्दगी का, होंगे सब मगन
होंगे सब मगन..
इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
जानेमन, जानेमन, जानेमन

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन

इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
जानेमन, जानेमन, जानेमन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
जानेमन, जानेमन, जानेमन..

यह भी पढ़ें:-

देशभक्ति कविता
प्रकृति पर कविताएं
प्रकृति पर कविता
Poem about Life in Hindi
शिक्षक पर कविता

आपको यह Poem on Independence Day in Hindi, स्वतंत्रता दिवस पर कविता कैसी लगी अपने Comments के माध्यम से ज़रूर बताइयेगा। इसे अपने Facebook दोस्तों के साथ Share जरुर करे।

2 thoughts on “Poem on Independence Day in Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर कविता”

Leave a Comment